केंद्र सरकार ने कहा- सही समय पर लॉकडाउन और बेहतर उपयों से मृत्युदर में कमी

केंद्र सरकार ने कहा- सही समय पर लॉकडाउन और बेहतर उपयों से मृत्युदर में कमी

सेहतराग टीम

मंगलवार को केंद्र सरकार ने कहा कि देश में कोरोना से मरने वालों की दर 2.87 फीसदी है, जो दुसरे देशों की तुलना में बेहद कम है। ऐसा सही समय में लॉकडाउन और कोरोना से निपटने के बेहतर प्रबंधन के कारण संभव हो पाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 15 अप्रैल को कोविड-19 से मृत्यु दर 3.38 फीसद थी, जो घटकर अब 2.87 फीसद पर आ गई है। विश्व में मृत्यु दर 6.4 फीसद है। रिकवरी रेट में भी पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है और इस समय यह 41.61 फीसद है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

मृत्‍यु दर कम होने का कोई प्रमाणिक कारक नहीं

भारत में दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर के पीछे क्या वजह है इस सवाल पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि इस संबंध में कोई प्रामाणिक कारक नहीं है। इसको लेकर कई अवधारणाएं हैं जैसे कि हम गंदगी में रहते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा है और हमें बीसीजी और टीबी जैसी बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाते हैं, लेकिन ये सब कल्पनाएं हैं और हम कोई एक कारक नहीं बता सकते।

उन्होंने ने कहा कि ये बेहद अच्छी बात है कि मृत्यु दर कम है और हम चाहते हैं कि ऐसा ही रहना चाहिए। हम तो यह भी चाहते हैं कोरोना का मरीज हो या कोई और उसकी जान न जाए। इसके अलावा संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की, मरीजों की समय से पहचान की और उन्हें इलाज मुहैया कराया और इन सब वजहों से हम मृत्यु दर कम रखने में सफल रहे हैं।

रोज 1.1 लाख सैंपल का टेस्‍ट किया जाता है

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में टेस्‍ट बढ़ गए हैं। देश में प्रतिदिन 1.1 लाख नमूनों का टेस्‍ट किया जाता है। उन्‍होंने कहा कि प्रयोगशालाओं, पारियों, आरटी-पीसीआर मशीनों और जनशक्ति की संख्या में वृद्धि करके क्षमता में वृद्धि हुई है। कोरोना टेस्‍ट के लिए आज तक भारत में 612 लैब काम कर रही हैं। इसमें 430 लैब आइसीएमआर द्वारा संचालित और 182 लैब निजी क्षेत्र द्वारा संचालित हैं।

देश                                  मृत्यु दर (प्रतिशत में)

फ्रांस                                         19.9

बेल्जियम                                      16.3

इटली                                         14.3

ब्रिटेन                                         14.2

स्पेन                                          12.2

स्वीडन                                         11.9

कनाडा                                          7.6

ब्राजील                                          6.3

अमेरिका                                         6.0

चीन                                             5.5

जर्मनी                                           4.6

भारत                                            2.8

 

इसे भी पढ़ें-

तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, जानिए भारत में कितने मामले बढे़, कितनी मौतें हुईं?

महाराष्ट्र में 75 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए, 20 की मौत, जानें हर राज्य की जानकारी

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।